पूजा चुनें
पूजा का चयन करें
भुगतान विवरण
संकल्प फॉर्म
पूजा और प्रसाद वितरण
अनंत कष्टों से मुक्ति एवं सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति
पूजा वीडियो प्राप्त करें
प्रसाद वितरण(* केवल भारत में उपलब्ध है)
4.2
Don’t miss out - Puja bookings close soon!
> संकल्प के समय, पंडित जी 1 भक्त का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> 8–10 दिनों के भीतर, आपको प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं से युक्त दिव्य आशीर्वाद बॉक्स नि:शुल्क Via Veda द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 2 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> 8–10 दिनों के भीतर, आपको प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं से युक्त दिव्य आशीर्वाद बॉक्स नि:शुल्क Via Veda द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 6 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> 8–10 दिनों के भीतर, आपको प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं से युक्त दिव्य आशीर्वाद बॉक्स नि:शुल्क Via Veda द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।
> संकल्प : पूजा के दौरान, पंडित जी भक्तों का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी पूज्यनीय सेवाओं का चयन कर अपनी आस्था को और विशेष बनाएं आपके नाम से संपन्न की जाएगी।
> निजी पूजा वीडियो: आपकी पूजा और अर्पण का उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
> आशीर्वाद बॉक्स: 8–10 दिनों में, दिव्य आशीर्वाद बॉक्स जिसमें प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र सामग्री होगी ViaVeda द्वारा नि:शुल्क आपके पते पर भेजा जाएगा।
यह विशेष पूजन जीवन में चल रही बाधाओं, तनाव और नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में सहायक माना जाता है। शिव-विष्णु की संयुक्त कृपा से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने की शक्ति और मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
विष्णु कृपा से जीवन में स्थिरता, आर्थिक उन्नति और कार्यों में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह अनुष्ठान घर-परिवार में धन-धान्य, संतोष और समृद्धि का वातावरण बनाता है।
शिव पंचाक्षरी मंत्र के प्रभाव से नकारात्मकता दूर होकर सौभाग्य का संचार होता है। जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
यह पूजन मन की चंचलता को शांत कर स्थिरता और स्पष्टता प्रदान करता है। नियमित मंत्र जाप से आत्मबल बढ़ता है और आध्यात्मिक जागरण का अनुभव होता है।
इस विशेष संयुक्त आराधना से परिवार में प्रेम, सहयोग और आपसी समझ मजबूत होती है। घर में शांति, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
सनातन परंपरा में भगवान शिव एवं भगवान विष्णु को सृष्टि के पालन और संहार के आधार स्तंभ माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि शिव पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” भगवान शिव को समर्पित सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। यह मन्त्र पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) का प्रतिनिधित्व करता है। इसके नियमित जाप से नकारात्मक ऊर्जा के नाश, मानसिक शांति, नकारात्मकता का अंत और मोक्ष प्राप्त होता है। जबकि भगवान विष्णु का सबसे प्रमुख और शक्तिशाली बीज मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” है, जिसे ‘द्वादशाक्षर मंत्र’ (12 अक्षरों वाला) भी कहा जाता है। इस मंत्र का जाप सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है, जो भगवान विष्णु की दिव्य ऊर्जा से जोड़ता है।
महेश्वर विष्णु पूजन में इन दोनों शक्तियों का संयुक्त आह्वान किया जाता है। यह अनुष्ठान व्यक्ति के जीवन में चल रहे कष्ट, बाधाएं, आर्थिक अस्थिरता और मानसिक अशांति को दूर करने के उद्देश्य से किया जाता है। जब यह पूजा बूढ़ा नीलकंठ जैसे दिव्य स्थल पर विधिविधान से संपन्न होती है, जहाँ भगवान विष्णु शेषशायी रूप में विराजमान हैं और शिव तत्व की भी मान्यता है, तब इसका आध्यात्मिक प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। यह अनुष्ठान जीवन में संतुलन, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
बूढा नीलकंठ मंदिर नेपाल के काठमांडू में स्थित एक प्राचीन और रहस्यमयी हिन्दू मंदिर है, जहां भगवान् विष्णु विराजमान हैं लेकिन वो नीलकंठधारी हैं। इसलिए इसे बूढ़ा नीलकंठ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज भगवान् विष्णु की प्रतिमा है क्योंकि जिस प्रकार से यह प्रतिमा विराजमान है, उस प्रकार से विष्णु जी की प्रतिमा पूरे विश्व में विराजमान नहीं है। इस मंदिर की खासियत है की यहां श्री विष्णु की सोती हुई प्रतिमा विराजित है। मूर्ति के चारों हाथ में सुदर्शन चक्र, वस्त्र, शंख और मणि हैं और शेषनाग के ग्यारह फन उसके सिर के पास हैं।
एक तरफ जहां भगवान विष्णु प्रत्यक्ष मूर्ति के रूप में विराजमान हैं, वहीं दूसरी ओर यहीं भगवान शिव पानी में अप्रत्यक्ष रूप से विराजित हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के समय समुद्र से हलाहल विष निकला, तो सृष्टि को विनाश से बचाने के लिए इस विष को शिवजी ने अपने कंठ में ले लिया। जब जहर के कारण उनका गला जलने लगा, तो वे काठमांडू के उत्तर की सीमा की ओर गए और एक झील बनाने के लिए अपने त्रिशूल से पहाड़ पर वार कर एक झील बनाई और उसके पानी से अपनी प्यास बुझाई। इस झील को गोसाईकुंड के नाम से जाना जाता है। बूढ़ा नीलकंठ के तालाब का पानी इसी गोसाईकुंड से आता है। यहां के लोगों का मानना है कि अगस्त में होने वाले वार्षिक शिव उत्सव के दौरान झील के पानी के नीचे शिव की एक छवि देखी जा सकती है। इसके अलावा यह स्थल हिन्दू तथा बौद्ध दोनों समुदायों द्वारा पवित्र माना जाता है और यह धार्मिक सद्भाव का प्रतीक भी है।
ViaVeda एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आपको धार्मिक सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देता है। इसके माध्यम से आप गौसेवा, अन्नदान, और मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, आप अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श कर कुंडली, अंक ज्योतिष और वास्तु जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पूजा के दिन मानसिक और शारीरिक शुद्धता का ध्यान रखें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और इष्टदेव का स्मरण करें। पूजा की प्रक्रिया के बारे में आपको पहले से सूचित किया जाएगा, और पूजा के बाद इसका रिकॉर्डेड वीडियो आपको भेजा जाएगा।
यदि आपको पूजा से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप ViaVeda के कस्टमर सपोर्ट नंबर +91 98109 86076 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
ViaVeda एक भरोसेमंद मंच है जो आपको घर बैठे पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। आपकी पूजा बुकिंग के बाद, योग्य पुजारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। इसके बाद, आपके दिए गए पते पर प्रसाद और पुजारी जी द्वारा आपके नाम और गोत्र से की गई पूजा का वीडियो आपके रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
पूजा बुक होने के बाद, हमारी टीम 24 घंटों के अंदर आपसे संपर्क करेगी और आपका नाम, गोत्र आदि की जानकारी लेगी। आप टीम से पूजा से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन और ऑनलाइन पूजा की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में ही पुजारी आपके नाम और गोत्र से अनुष्ठान करते हैं। अंतर यह है कि ऑफलाइन पूजा में आपको स्वयं मंदिर जाना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन पूजा में आप घर बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पूजा का रिकॉर्डेड वीडि यो आपको बाद में भेज दिया जाएगा।
हाँ, ViaVeda द्वारा करवाई गई पूजा के बाद आपको उसका रिकॉर्डेड वीडियो आपके दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।





WhatsApp us