पूजा चुनें
पूजा का चयन करें
भुगतान विवरण
संकल्प फॉर्म
पूजा और प्रसाद वितरण
आध्यात्मिक रूप से माता-पिता बनने का मार्ग खोलने के लिए
पूजा वीडियो प्राप्त करें
प्रसाद वितरण(* केवल भारत में उपलब्ध है)
4.4
Don’t miss out - Puja bookings close soon!
> संकल्प के समय, पंडित जी 1 भक्त का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> 8–10 दिनों के भीतर, आपको प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं से युक्त दिव्य आशीर्वाद बॉक्स नि:शुल्क Via Veda द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 2 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा का कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 6 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा का कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।
> संकल्प : पूजा के दौरान, पंडित जी भक्तों का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी पूज्यनीय सेवाओं का चयन कर अपनी आस्था को और विशेष बनाएं आपके नाम से संपन्न की जाएगी।
> निजी पूजा वीडियो: आपकी पूजा और अर्पण का उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।
भगवान हनुमान की कृपा से संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है और दंपतियों को संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है।
यह पूजा बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शुभ मानी जाती है। हनुमान जी का आशीर्वाद उन्हें रोगों और नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रखता है।
अगर संतान प्राप्ति में विलंब या अन्य समस्याएं आ रही हैं, तो यह पूजा उन बाधाओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है।
इस पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में प्रेम, समझ और भावनात्मक संतुलन बढ़ता है।
संतान से जुड़ी चिंताओं के दूर होने से माता-पिता के मन में शांति, संतोष और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कुछ इच्छाएँ इतनी कोमल होती हैं कि वे शब्दों में व्यक्त नहीं हो पातीं और मन में श्रद्धा के साथ शांत भाव से पलती रहती हैं। संतान की कामना भी ऐसी ही एक पवित्र भावना है। सनातन परंपरा में ऐसी इच्छाओं को मांगने के बजाय भगवान के चरणों में समर्पित किया जाता है। हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है। वे साहस, सुरक्षा, सेवा भाव और अटूट विश्वास के प्रतीक हैं। इसलिए संतान के सुख और भविष्य के लिए की गई प्रार्थनाएँ उनके चरणों में अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मंगलवार का दिन शारीरिक शक्ति, सुरक्षा और भय से मुक्ति देने वाला माना गया है। इस दिन हनुमान जी की कृपा से मन को धैर्य और स्थिरता मिलती है। अनदेखे भय और रुकावटें कम होने की भावना जुड़ी होती है। घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक बनता है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे भक्तों का विश्वास मजबूत होता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी की सबसे बड़ी शक्ति उनका पूर्ण समर्पण है। उनका जीवन सिखाता है कि आशीर्वाद धैर्य, श्रद्धा और नियमित भक्ति से प्राप्त होते हैं। यही भाव इस पूजा में भी दिखाई देता है, जहाँ संतान की कामना करने वाले श्रद्धालु शांत मन से अपनी प्रार्थना भगवान को समर्पित करते हैं। यह पावन अनुष्ठान अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में संपन्न होगा। मान्यता है कि यहाँ की गई आराधना भक्तों के जीवन से कष्ट और बाधाएँ दूर करती है। वायावेदा के माध्यम से इस संतान सुख पूजा में शामिल होकर आप अपनी मन की छिपी हुई प्रार्थनाओं को भगवान हनुमान के चरणों में समर्पित कर सकते हैं। यह साधना माता-पिता बनने की कोमल यात्रा में संरक्षण, मानसिक शांति और दिव्य कृपा का अनुभव कराने का माध्यम मानी जाती है।
हनुमान गढ़ी, अयोध्या के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो नगर के मध्य में ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, हनुमान जी अयोध्या की रक्षा का भार अपने कंधों पर निभाते हैं। इसलिए तीर्थयात्रा की शुरुआत भी अधिकतर भक्त हनुमान गढ़ी के दर्शन से ही करते हैं। मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग 76 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। ऊपर पहुँचने पर मुख्य गर्भगृह में माता अंजनी की गोद में बाल रूप में विराजमान हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमा स्थापित है, जिन्हें देखकर भक्तों के मन में शक्ति, साहस और भक्ति का संचार होता है।माना जाता है कि अयोध्या में प्रवेश करने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना शुभ होता है, क्योंकि वे श्रीराम के द्वारपाल और शक्तिशाली रक्षक माने जाते हैं। नवरात्रि, राम नवमी, दीपोत्सव और मंगलवार के दिनों में यहाँ विशेष भीड़ रहती है। हनुमान गढ़ी न केवल अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान है, बल्कि आस्था, शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम भी है।
Via Veda एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आपको धार्मिक सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देता है। इसके माध्यम से आप गौसेवा, अन्नदान, और मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, आप अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श कर कुंडली, अंक ज्योतिष और वास्तु जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पूजा के दिन मानसिक और शारीरिक शुद्धता का ध्यान रखें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और इष्टदेव का स्मरण करें। पूजा की प्रक्रिया के बारे में आपको पहले से सूचित किया जाएगा, और पूजा के बाद इसका रिकॉर्डेड वीडियो आपको भेजा जाएगा।
यदि आपको पूजा से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप Via Veda के कस्टमर सपोर्ट नंबर +91 98109 86076 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
Via Veda एक भरोसेमंद मंच है जो आपको घर बैठे पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। आपकी पूजा बुकिंग के बाद, योग्य पुजारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। इसके बाद, आपके दिए गए पते पर प्रसाद और पुजारी जी द्वारा आपके नाम और गोत्र से की गई पूजा का वीडियो आपके रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
पूजा बुक होने के बाद, हमारी टीम 24 घंटों के अंदर आपसे संपर्क करेगी और आपका नाम, गोत्र आदि की जानकारी लेगी। आप टीम से पूजा से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन और ऑनलाइन पूजा की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में ही पुजारी आपके नाम और गोत्र से अनुष्ठान करते हैं। अंतर यह है कि ऑफलाइन पूजा में आपको स्वयं मंदिर जाना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन पूजा में आप घर बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पूजा का रिकॉर्डेड वीडि यो आपको बाद में भेज दिया जाएगा।
हाँ, Via Veda द्वारा करवाई गई पूजा के बाद आपको उसका रिकॉर्डेड वीडियो आपके दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।





WhatsApp us