पूजा चुनें
पूजा का चयन करें
भुगतान विवरण
संकल्प फॉर्म
पूजा और प्रसाद वितरण
शतचंडी पाठ और हवन : देवी शक्ति की असीम कृपा प्राप्त करने हेतु दिव्य अनुष्ठान करायें ।
पूजा वीडियो प्राप्त करें
प्रसाद वितरण(* केवल भारत में उपलब्ध है)
4.7
शत्रु बाधा, बुरी दृष्टि, और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है। देवी दुर्गा की कृपा से जीवन में सुरक्षा और शांति का संचार होता है।
महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे धन, ऐश्वर्य और व्यवसाय में वृद्धि होती है। इस अनुष्ठान से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
महासरस्वती की कृपा से व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति प्रखर होती है, जिससे करियर और शिक्षा में अपार सफलता मिलती है।
हवन से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और रोगों से मुक्ति मिलती है। यह शरीर और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
परिवार में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता बनी रहती है। संतान सुख, वैवाहिक जीवन की खुशहाली और कुल में उन्नति प्राप्त होती है।
शतचंडी पाठ और हवन: देवी शक्ति की असीम कृपा प्राप्त करने हेतु दिव्य अनुष्ठान
शतचंडी पाठ एक अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है, जिसमें दुर्गा सप्तशती के 700 श्लोकों का पाठ किया जाता है। यह पाठ न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है, बल्कि यह जीवन में आने वाली हर बाधा को दूर करने, शत्रु नाश, समृद्धि और सुख-शांति प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत प्रभावी माना जाता है।
तमस का नाश: महाकाली स्वरूप से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
संपन्नता और ऐश्वर्य: महालक्ष्मी की कृपा से धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है।
बुद्धि और सफलता: महासरस्वती की अनुकंपा से ज्ञान, निर्णय क्षमता और सफलता प्राप्त होती है।
शतचंडी पाठ के समापन पर विशेष हवन किया जाता है, जिससे संपूर्ण वातावरण पवित्र होता है और देवी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। हवन के माध्यम से मंत्र ऊर्जा को साकार किया जाता है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
पवित्र प्रसाद: पूजा के उपरांत भक्त को पवित्र प्रसाद और यंत्र भेजा जाता है, जिससे वे देवी की कृपा सदा प्राप्त कर सकें।
माँ कल्याणी देवी शक्तिपीठ मंदिर – प्रयागराज का दिव्य शक्तिस्थल
प्रयागराज, जिसे त्रिवेणी संगम की पावन भूमि कहा जाता है, शक्ति उपासना का केंद्र रहा है। यही पर स्थित माँ कल्याणी देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां देवी सती की करधनी गिरी थी। इस मंदिर की शक्ति अपार है और यह देवी साधकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।
शक्ति स्वरूप: माता कल्याणी देवी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के संयुक्त स्वरूप में विद्यमान हैं।
मनोकामना सिद्धि: यह मंदिर श्रद्धालुओं की हर इच्छा पूर्ण करने के लिए प्रसिद्ध है।
दिव्य ऊर्जा केंद्र: मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भक्तों को एक विशेष सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, जो मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान करती है।
इस पावन मंदिर में देवी की आराधना से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। माता की कृपा से हर श्रद्धालु को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।
Via Veda एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आपको धार्मिक सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देता है। इसके माध्यम से आप गौसेवा, चढ़ावा सेवा, अन्नदान, और मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, आप अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श कर कुंडली, अंक ज्योतिष और वास्तु जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पूजा के दिन मानसिक और शारीरिक शुद्धता का ध्यान रखें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और इष्टदेव का स्मरण करें। पूजा की प्रक्रिया के बारे में आपको पहले से सूचित किया जाएगा, और पूजा के बाद इसका रिकॉर्डेड वीडियो आपको भेजा जाएगा।
यदि आपको पूजा से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप Via Veda के कस्टमर सपोर्ट नंबर +91 96676 33379 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
Via Veda एक भरोसेमंद मंच है जो आपको घर बैठे पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। आपकी पूजा बुकिंग के बाद, योग्य पुजारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। इसके बाद, आपके दिए गए पते पर प्रसाद और पुजारी जी द्वारा आपके नाम और गोत्र से की गई पूजा का वीडियो आपके रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
पूजा बुक होने के बाद, हमारी टीम 24 घंटों के अंदर आपसे संपर्क करेगी और आपका नाम, गोत्र आदि की जानकारी लेगी। आप टीम से पूजा से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन और ऑनलाइन पूजा की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में ही पुजारी आपके नाम और गोत्र से अनुष्ठान करते हैं। अंतर यह है कि ऑफलाइन पूजा में आपको स्वयं मंदिर जाना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन पूजा में आप घर बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पूजा का रिकॉर्डेड वीडियो आपको बाद में भेज दिया जाएगा।
हाँ, Via Veda द्वारा करवाई गई पूजा के बाद आपको उसका रिकॉर्डेड वीडियो आपके दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
चढ़ावा सेवा में आप भारत के प्राचीन मंदिरो, शक्तिपीठो में अपने नाम से चढ़ावा/ श्रृंगार/ भोग आदि अर्पित कर सकते है।