पूजा चुनें
पूजा का चयन करें
भुगतान विवरण
संकल्प फॉर्म
पूजा और प्रसाद वितरण
राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और काल सर्प दोष से मुक्त होने के लिए
पूजा वीडियो प्राप्त करें
प्रसाद वितरण(* केवल भारत में उपलब्ध है)
4.6
Don’t miss out - Puja bookings close soon!

> संकल्प के समय, पंडित जी 1 भक्त का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> 8–10 दिनों के भीतर, आपको प्रसाद, रक्षा सूत्र और अन्य पवित्र वस्तुओं से युक्त दिव्य आशीर्वाद बॉक्स नि:शुल्क Via Veda द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 2 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा का कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।
> संकल्प के समय, पंडित जी 6 भक्तों के नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: आप वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी विशेष सेवाओं को अपने नाम से जोड़ सकते हैं।
> पूजा और अर्पण का पूरा वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर साझा किया जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा का कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।

> संकल्प : पूजा के दौरान, पंडित जी भक्तों का नाम और गोत्र श्रद्धापूर्वक उच्चारित करेंगे।
> विशेष सेवाएँ: वस्त्र दान, गौ सेवा या चढ़ावा सेवा जैसी पूज्यनीय सेवाओं का चयन कर अपनी आस्था को और विशेष बनाएं आपके नाम से संपन्न की जाएगी।
> निजी पूजा वीडियो: आपकी पूजा और अर्पण का उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
> श्री हनुमंत बलवंंत विजयप्रद केला-पान अर्पण पूजा कोई प्रसाद नहीं होता है। इसलिए इस पूजा का प्रसाद आपके घर पर नहीं भेजा जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काल सर्प दोष व्यक्ति के जीवन में बार-बार संघर्ष, असफलता और मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। त्र्यंबकेश्वर में संपन्न यह विशेष पूजा राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों को शांत कर जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है।
यदि लंबे समय से कार्य बनते-बनते रुक जाते हैं, अवसर हाथ से निकल जाते हैं या हर महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं आती हैं, तो यह पूजा उन अदृश्य रुकावटों को दूर करने का माध्यम मानी जाती है। भगवान शिव की कृपा से सफलता के नए मार्ग खुलने लगते हैं।
काल सर्प दोष के कारण करियर में ठहराव, व्यवसाय में नुकसान या आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि त्र्यंबकेश्वर में की गई यह पूजा आर्थिक प्रगति, व्यवसायिक स्थिरता और नए अवसरों की प्राप्ति में सहायक होती है।
राहु और केतु के प्रभाव से व्यक्ति को भ्रम, चिंता, भय और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। इस विशेष अनुष्ठान के माध्यम से भगवान शिव से प्रार्थना की जाती है कि वे साधक के मन को शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
मान्यता है कि भगवान त्र्यंबकेश्वर की कृपा से सोया हुआ भाग्य जागृत होने लगता है। जीवन में नए अवसर प्राप्त होते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ने लगता है।
ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष को एक महत्वपूर्ण ग्रह दोष माना गया है, जो तब बनता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। मान्यता है कि इस दोष के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में बार-बार संघर्ष, असफलता, मानसिक अशांति, करियर में रुकावट, विवाह में विलंब और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से राहु और केतु के अशुभ प्रभाव व्यक्ति के निर्णयों, आत्मविश्वास और भाग्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में शास्त्रों में भगवान शिव की आराधना को काल सर्प दोष के प्रभाव को कम करने का सबसे प्रभावशाली उपाय बताया गया है। यही कारण है कि भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग को काल सर्प दोष निवारण पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है। मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान शिव राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों को शांत कर भक्तों को राहत प्रदान करते हैं।
इसी पावन अवसर पर त्र्यंबकेश्वर विशेष: काल सर्प दोष निवारण पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अनुष्ठान में साधक के नाम एवं गोत्र से संकल्प लेकर वैदिक मंत्रोच्चार, राहु-केतु शांति प्रार्थना एवं भगवान त्र्यंबकेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की जाएगी। भगवान शिव से प्रार्थना की जाएगी कि वे जीवन में आ रही बाधाओं, नकारात्मक प्रभावों, मानसिक तनाव और काल सर्प दोष से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सुख, शांति, सफलता और स्थिरता का आशीर्वाद प्रदान करें। यदि आपको लगता है कि जीवन में बिना कारण रुकावटें बढ़ रही हैं, अवसर हाथ से निकल जाते हैं या बार-बार संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है, तो त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में संपन्न होने वाला यह विशेष अनुष्ठान भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।
श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक अत्यंत पवित्र और जागृत धाम है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विराजमान ज्योतिर्लिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश—तीनों देवों का संयुक्त स्वरूप माना जाता है। साथ ही, पवित्र गोदावरी नदी का उद्गम भी इसी क्षेत्र से माना जाता है, जिसके कारण यह स्थान आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाला तीर्थ माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान शिव तक शीघ्र पहुंचती है और जीवन के कष्टों को दूर करने का मार्ग प्रशस्त करती है।
त्र्यंबकेश्वर धाम विशेष रूप से काल सर्प दोष निवारण, राहु-केतु शांति और पितृ दोष निवारण अनुष्ठानों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान शिव स्वयं ग्रहों के स्वामी और समस्त दोषों का नाश करने वाले हैं, इसलिए इस ज्योतिर्लिंग में की गई पूजा ग्रहों के अशुभ प्रभावों को शांत करने के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। यही कारण है कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आकर अपने जीवन की बाधाओं, मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याओं और ग्रह दोषों से मुक्ति की कामना करते हैं तथा भगवान त्र्यंबकेश्वर से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
Via Veda एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आपको धार्मिक सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देता है। इसके माध्यम से आप गौसेवा, अन्नदान, और मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, आप अनुभवी ज्योतिषियों से परामर्श कर कुंडली, अंक ज्योतिष और वास्तु जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पूजा के दिन मानसिक और शारीरिक शुद्धता का ध्यान रखें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और इष्टदेव का स्मरण करें। पूजा की प्रक्रिया के बारे में आपको पहले से सूचित किया जाएगा, और पूजा के बाद इसका रिकॉर्डेड वीडियो आपको भेजा जाएगा।
यदि आपको पूजा से संबंधित अधिक जानकारी चाहिए, तो आप Via Veda के कस्टमर सपोर्ट नंबर +91 98109 86076 पर संपर्क कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
Via Veda एक भरोसेमंद मंच है जो आपको घर बैठे पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। आपकी पूजा बुकिंग के बाद, योग्य पुजारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। इसके बाद, आपके दिए गए पते पर प्रसाद और पुजारी जी द्वारा आपके नाम और गोत्र से की गई पूजा का वीडियो आपके रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
पूजा बुक होने के बाद, हमारी टीम 24 घंटों के अंदर आपसे संपर्क करेगी और आपका नाम, गोत्र आदि की जानकारी लेगी। आप टीम से पूजा से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफलाइन और ऑनलाइन पूजा की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में ही पुजारी आपके नाम और गोत्र से अनुष्ठान करते हैं। अंतर यह है कि ऑफलाइन पूजा में आपको स्वयं मंदिर जाना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन पूजा में आप घर बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। पूजा का रिकॉर्डेड वीडि यो आपको बाद में भेज दिया जाएगा।
हाँ, Via Veda द्वारा करवाई गई पूजा के बाद आपको उसका रिकॉर्डेड वीडियो आपके दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।





WhatsApp us